

वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन अभियान को लेकर मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक श्री सोनाराम सिंकु जी के निर्देशानुसार, जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी श्री चंद्रशेखर दास की उपस्थिति एवं प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान की अध्यक्षता में हुई।बैठक में अभियान को लेकर आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक तैयारियों एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी भी उपस्थित रहेंगे।बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 10 से 20 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर जनसंपर्क अभियान, पदयात्रा, साइकिल रैली एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वहीं 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ के माध्यम से बूथ स्तर पर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा मतदाता सूची के सत्यापन एवं जागरूकता अभियान को मजबूत करने की योजना बनाई गई।बैठक में कार्यकर्ताओं को ‘वोट रक्षक’ के रूप में सक्रिय करते हुए प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की निगरानी एवं सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करने का संकल्प लिया।बैठक में KKC जिला अध्यक्ष हसीलुद्दीन खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, संजीत कुमार तिरिया, दिव्या जेराई, सूरज चाम्पिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ मुंडा, यशवीर चांपिया ,सनी रजक, दानिश हुसैन, कुंती बारजो, सुरेश प्रजापति, मंगल रजक, रूपसिंह लागुरी, बामिय लागुरी, सागर लागुरी, मोहन सिरका, राजेन्द्र सुंडी, मोहन बिरूली, राम दास, सतीश सुरिन, नगोमा हाम, ज्योत्सना बेहेरा, मुक्ता कुमारी गोप, रुखी चाम्पिया नरसिम्हा दास उपस्थित थे
