
नोवामुंडी संवाददाता,5 अक्टूवर। दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे नोवामुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शांति समिति के सभी सदस्यों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पूजा आयोजन को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा संभावित समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।नोवामुंडी थाना की ओर से सभी संबंधित लोगों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर महत्वपूर्ण सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।
