
टोंटोपोसी। टोंटोपोसी गांव में आगामी पूजा के आयोजन की तैयारियों को लेकर महिला समूह की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को लेकर विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अक्टूबर 2026 को गांव में पूजा का आयोजन धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर पंडाल निर्माण, मूर्ति स्थापना, लाइटिंग व्यवस्था, डांस कार्यक्रम तथा पूजा के बाद विसर्जन सहित अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में महिला समूह की कौनको देवी, मंजू गोप, अनु गोप, सुखमति गोप, शकुंतला गोप, गुरुबरी गोप, आरती गोप, भारती गोप, पार्वती गोप, सोलो गोप, सुखदेवी गोप, रेखा गोप, शिवानी गोप, पार्वती देवी, सूर्यमणि बालमुचू, सुनीता सिंकू, रीना कुमारी, सुकांति देवी, सुभाष्टनी देवी एवं पानमती गोप सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
वहीं पुरुष वर्ग से मुखिया बामिया चाम्पिया, राजू गोप, शत्रुघ्न गोप, लक्ष्मण गोप, संजीत गोप, जेना गोप एवं विनीत कुमार गोप सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने पूजा आयोजन को लेकर आपसी सहयोग एवं सहभागिता के साथ तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।
