
फुफडीह-बाड़ेडीह में 18वां वार्षिक फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सांसद जोबा माझी व झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया राजनगर प्रखंड अंतर्गत सिजुलाता पंचायत के आदिम साँवता सुसार आखड़ा, फुफडीह-बाड़ेडीह में 18वां वार्षिक फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी मुख्य अतिथि तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा बास्के विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में सांसद श्रीमती जोबा माझी एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा बास्के ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच भी प्रदान करता है।
प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन समारोह में आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
