
Social Samvad Creator Summit में छाए चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार, Best Creator के सम्मान से नवाजे गए जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित होटल रामाडा में आयोजित Social Samvad Creator Summit में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले क्रिएटर्स को मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सरायकेला जिले के सोशल इंफ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को विशेष रूप से मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। दोनों क्रिएटर्स को सम्मान स्वरूप पट्टा पहनाने के साथ Creator Summit का मोमेंटो प्रदान किया गया।
चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता के कारण उन्हें बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन और प्यार मिलता है।
कार्यक्रम के समापन के बाद संचार भारत न्यूज़ के संवाददाता से बातचीत में प्रदीप कुमार और चंदन कुमार दे ने कहा कि Social Samvad Creator Summit द्वारा Best Creator के रूप में मिला यह सम्मान उनके लिए यादगार और बेहद खास है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि Social Samvad के मंच पर आकर उन्हें सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी कई नई जानकारियां प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं,

बल्कि उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया मित्रों के प्यार, सहयोग और विश्वास का परिणाम है। प्रदीप कुमार और चंदन कुमार दे ने अपने सोशल मीडिया मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का लगातार मिल रहा प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन ही उन्हें बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर लोगों का सहयोग और विश्वास नहीं मिलता, तो इतने बड़े मंच पर सम्मानित होने का अवसर मिलना संभव नहीं था।

दोनों सोशल इंफ्लुएंसर ने Social Samvad Creator Summit के आयोजकों को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और खुशी का पल है और वे भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से उठाते रहेंगे।
