
नोवामुंडी कॉलेज में बुधवार को ‘सपनों का भारत’ विषय पर चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कॉलेज के चेयरमैन मधु कोड़ा के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई 3600 वर्गफुट की विशाल रंगोली और मानव श्रृंखला से बनाया गया

भारत का मानचित्र रहा। विद्यार्थियों ने इसके माध्यम से अपने सपनों के भारत और राष्ट्र के प्रति भावनाओं को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास, वित्तीय सलाहकार डॉ. मुरारीलाल वैध एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ।भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि ठाकुर प्रथम, खुशी चौधरी द्वितीय और कसक सिंह तृतीय रहीं। चित्रांकन में प्रियंका घोष प्रथम, बासमती मुर्मू द्वितीय और जुली नायक तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेताओं को मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा ने पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।मधु कोड़ा ने कहा, “सपने टूट सकते हैं, लेकिन संकल्प नहीं टूटता।” उन्होंने युवाओं से शोध, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का लक्ष्य ऐसा भारत होना चाहिए, जहां शिक्षा, हुनर और रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।

बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए कॉलेज में बड़े भवन एवं सभागार निर्माण की बात भी कही।गीता कोड़ा ने नई शिक्षा नीति के संदर्भ में मातृभाषा के महत्व पर जोर देते हुए आधुनिक शिक्षा और कौशल अपनाने की अपील की। उन्होंने कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन प्रो. कुलजिन्दर सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
