
प्रतिनिधि, नोवामुंडी।नोवामुंडी पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों और आसपास के शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श और जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। एक ही स्थान पर कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने फीता काटकर किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत की।

नेत्र, मलेरिया, शुगर और बीपी समेत कई जांच की सुविधाशिविर में नेत्र जांच, मलेरिया जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. प्रिंस पिंगुआ, डॉ. नागमणि बेहरा, डॉ. संध्या सिंह, नेत्र सहायक सविता कुमारी, सुखमति तियु, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, बीडीएम तोहिद, लेप्रोसी विभाग के मधुसूदन कुंकल, मलेरिया विभाग की चिंतामणि, टीबी विभाग के सुनील कुमार, सीएचओ ममता पिंगुआ, एमपीडब्ल्यू उदय पासवान, कैरा लागुरी, एएनएम संगीता कुमारी, निभा कुमारी, रिंकू कुमारी, हेलेन कुजूर, जानकी तिरिया, सरिता बिरुवा, शिवचरण हाँसदा एवं प्रदीप महापात्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को अपनी सेवाएं दीं।

ग्रामीणों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की भी रही बड़ी भागीदारीशिविर में ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विनीत कुमार गोप, लालमोहन दास, चेतन गोप, संजय घोष, राणा बॉस, पवित्रो पान, प्रफुल्ल दास, चंद्र मोहन नायक, रानी तिरिया, विजेता गोप, रेशमा कुमारी, सारथी दास, सुष्मिता घोष, बसंती बेहरा, बेबी मित्रा एवं रुक्मिणी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।स्वास्थ्यकर्मियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानितशिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच, चिकित्सकीय सलाह एवं दवाइयां उपलब्ध कराने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया गया।सेवा संकल्प के तहत आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा मिली। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आयोजकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।
