
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर ने कई वर्षों के अंतराल के बाद मुंबई के सांताक्रुज स्थित साने गुरुजी स्कूल में अपनी डांस एकेडमी के माध्यम से फिर से प्रशिक्षण कार्य शुरू किया है।

उनके इस प्रयास से डांस के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है।श्रवण ठाकुर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

उन्होंने दर्जनों फिल्मों और सैकड़ों म्यूजिक एलबम में कोरियोग्राफी करने के साथ-साथ अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम किया है। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कई विद्यार्थी आज हिंदी, भोजपुरी सहित अन्य भाषाओं की फिल्म एवं म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

श्रवण ठाकुर द्वारा कोरियोग्राफ की गई फिल्मों में ‘अजब सिंह की गजब कहानी’, ‘जैकलीन आई एम कमिंग’, ‘प्यार का सफर’, ‘क्या कर दिया तुमने’ और ‘स्मार्ट किलर’ सहित कई फिल्में शामिल हैं।इसके अलावा उन्होंने ‘बम भोले बम’, ‘मां शारदे’, ‘मां करुणा का भंडार’,

‘आए हैं तेरे दरबार मां’, ‘अरघ के बेरिया’, ‘जिंदगी के परिचय’, ‘सांवरी गोरिया’, ‘मस्त’, ‘दर्द भी दीवाना तेरा’ और ‘शिव ही मेरे शंभू’ सहित तकरीबन सैकड़ों म्यूजिक वीडियो में अभिनय,

कोरियोग्राफी एवं निर्देशन किया है।श्रवण ठाकुर के कई फिल्म और म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज सहित अल्ट्रा, सनातन वर्ल्ड, टीपीएस म्यूजिक और यशी फिल्म्स जैसे बैनरों एवं म्यूजिक प्लेटफॉर्म से रिलीज हो चुके हैं।

कई वर्षों बाद मुंबई में एक बार फिर डांस प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हुए श्रवण ठाकुर इन दिनों अपनी एकेडमी के साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य नए कलाकारों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है।

