
गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रापचा पंचायत के पिंड्राबेड़ा गांव निवासी श्री सुजान हांसदा के पिता स्वर्गीय किनु हांसदा के श्राद्ध भोज कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा बास्के शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय किनु हांसदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय किनु हांसदा को श्रद्धांजलि अर्पित की,
