
कांड्रा :भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को कांड्रा बाजार स्थित नीलकंठ बाबा प्रांगण में जय शनिदेव पावन धाम के तत्वावधान में बेबी साव के नेतृत्व एवं समाजसेवी रोशन प्रसाद साव की उपस्थिति में सत्यनारायण कथा का आयोजन* किया गया। कार्यक्रम में पंडित गौतम मिश्रा ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। बेबी साव के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समाजसेवी रोशन प्रसाद साव की विशेष उपस्थिति रही। सत्यनारायण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, मंदिर परिसर में पहुंचीं और भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण कर पूजा-अर्चना की। कथा के समापन के बाद मंदिर प्रांगण में विधिवत हवन का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
