
प्रतिनिधि, नोवामुंडी भादों पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नोवामुंडी थाना परिसर में भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया.पंडित सुकुमार पोन्डा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई.थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी यजमान के रूप में पूजा में शामिल हुईं.पूजा के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रवण किया गया


.इसके उपरांत विधिवत हवन और आरती हुई.आरती के दौरान थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया.श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अभिनय कुमार, सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी, सुशील सिंह, अखिलेश सिंह और अरविंद पाठक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना परिसर में प्रत्येक पूर्णिमा को नियमित रूप से पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है।
