
संवाददाता, नोवामुंडी
भाजपा नोवामुंडी मंडल उपाध्यक्ष राणा बोस की पूज्य माताजी के श्राद्ध कर्म एवं भोज कार्यक्रम में उनके निजी आवास बंगाली पाडा मे भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.सभी ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, लालमोहन दास, चेतन गोप, पवित्र पान, सुबीर पान, विनीत कुमार गोप, चंद्र मोहन नायक, विजेता गोप, प्रियंका गोप, रुक्मिणी देवी, बसंती बेहरा, बेबी मित्रा, सुशमिता घोष एवं सारथी दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

श्राद्ध कर्म के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

