
कांड्रा। जय शनि देव पावन धाम मंदिर (नीलकंठ बाबा), कांड्रा के प्रांगण में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी छठियारी का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के सहयोग से महिला मंडली द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। दोपहर 3 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की छठी के पावन अवसर पर भजन-कीर्तन एवं गीत-संगीत का भव्य आयोजन किया जाएगा,महिला मंडली द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
