
नोवामुंडी। नोवामुंडी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष राणा बॉस की माताजी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने उनके अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अंतिम यात्रा में मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप सहित लालमोहन दास, चेतन गोप, सुबीर पान, पवित्र पान, विनीत कुमार गोप, विजेता गोप, सारथी दास, रुक्मिणी देवी समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
´

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
n
