
कांड्रा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अमलगम स्टील सीएसआर ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम’ के तहत कांड्रा पंचायत में निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर (मेडिकल कैंप) की शुरुआत की।

शिविर के माध्यम से कांड्रा पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का लाभ मिलेगा। कंपनी की ओर से बताया गया कि यह स्वास्थ्य सेवा लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए उपयोगी होगी, जहां स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधा सीमित है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। शिविर में डॉक्टर, नर्स एवं सीएसआर मेडिकल कोऑर्डिनेटर की टीम मौजूद रहेगी। साथ ही बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य शिविर सप्ताह में तीन बार आयोजित कर कांड्रा एवं आसपास के कुल 11 सीएसआर गांवों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की योजना है।

मेडिकल कैंप का संयुक्त रूप से उद्घाटन श्री अंशुमान बंद्योपाध्याय (प्रेसिडेंट-प्रोजेक्ट एंड ऑपरेशन), श्री असित कुमार डाहरी (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशन), श्री सुधीर चंद्र महतो (पूर्व जिला परिषद एवं एएसपीएल समिति प्रमुख) तथा श्रीमती शंकरी सिंह (कांड्रा पंचायत मुखिया) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं गुलदस्ता भेंट करने के साथ हुई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में आशीष रंजन (एवीपी-सीएसआर एंड एसएम), राघवेन्द्र कुमार (मैनेजर), गौरांग साहू (असिस्टेंट मैनेजर), साक्षी भारती (एमटी) सहित सीएसआर टीम के राम महतो, राजकिशोर महतो, अखिलेश महतो, भारत महतो, धीरेन कालिंदी, कार्तिक महतो एवं सरोज महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अमलगम स्टील सीएसआर की इस पहल से ग्रामीणों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है। कंपनी की ओर से स्पष्ट किया गया कि कांड्रा क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में यह स्वास्थ्य सेवा निरंतर जारी रखी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।
