
कांड्रा। रक्षाबंधन पूर्णिमा के पावन अवसर पर कांड्रा बाजार स्थित जय शनि देव पावन धाम मंदिर में कल श्री सत्यनारायण कथा का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। कथा का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण करेंगे तथा परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।कार्यक्रम के आयोजन में समाजसेवी रोशन प्रसाद साव एवं समस्त मंदिर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर भगवान श्री सत्यनारायण का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है
