
नोवामुंडी:टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी के विद्यार्थियों ने डीएवी सीसीएल एनटीएस बरकाकाना, रामगढ़ में आयोजित जोनल स्तर की मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के दो होनहार खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर पदक अपने नाम किए।जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के अंतर्गत कक्षा 12वीं ‘ए’ के छात्र राहुल बोबोंगा ने 60–64 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्णिम पंच लगाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में कक्षा 8वीं के छात्र भरत सिंह गोंड ने 46–48 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच रजत पदक हासिल किया।जोनल लेवल पर दोनों खिलाड़ियों का चयन उनकी इस शानदार उपलब्धि के आधार पर ‘डीएवी नेशनल’ के लिए हुआ है, जहां वे अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।छात्रों की इस बड़ी सफलता पर खुशी जताते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला एवं समस्त शिक्षक वृंद ने दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने कहा कि यह टाटा डीएवी नोवामुंडी परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। दोनों छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि अनुशासन और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।पूरे विद्यालय परिवार ने राहुल बोबोंगा और भरत सिंह गोंड को आगामी डीएवी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
