
नोआमुंडी। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर, नोवामुण्डी में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में कक्षा अरुण से पंचम तक के भैया-बहनों के लिए “राखी बनाओ, थाली सजाओ एवं मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में भैया-बहनों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।


नन्हे भैया-बहनों ने आकर्षक राखियाँ बनाईं, सुंदर एवं मनमोहक ढंग से पूजा की थालियाँ सजाईं तथा मेहंदी की विभिन्न कलात्मक आकृतियाँ उकेरकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। विद्यालय परिवार ने भैया-बहनों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु

मां ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास, सौंदर्यबोध एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम विकसित करने में सहायक होती हैं।प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
