
सरायकेला। मानवाधिकार सहायता संघ महिला प्रकोष्ठ सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने कहा कि सरायकेला सोशल इनफ्लुएंसर प्रदीप कुमार एवं चंदन कुमार दे को पश्चिम बंगाल के आद्रा साहेब बांध पार्क में 23 अगस्त 2026 को आयोजित इन्फ्लुएंसर मिलन मेला में विशेष आमंत्रण मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। चर्चित सुपर स्टार बाबुराव के आमंत्रण पर दोनों इस आयोजन में शामिल होंगे।
श्रीमती सुमन कारूवा ने कहा कि सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार और चंदन कुमार दे लगातार फेसबुक, यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुंचाने के साथ नए क्रिएटर्स को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों सोशल इनफ्लुएंसर अपने कार्यों से सरायकेला जिले का नाम रोशन कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने के साथ अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
