
कांड्रा: रमंगलवार को कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से की गई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, कांड्रा थाना प्रभारी दलबल के साथ रहे मुस्तैद और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से सर्पों की देवी मां मनसा की आराधना की गई. इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखा और पूजा पंडालों में काफी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी. कांड्रा में भी पूजा को लेकर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ गई. वहीं पूजा के दिन संध्याकाल में पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ भक्तों ने तालाब में स्नान किया और माथे पर घट लेकर आए ,

उसके पश्चात् घट का मंत्रोच्चारण के साथ मां मनसा की प्रतिमा के सामने स्थापना किया गया.
इस दौरान गाजे- बाजे के साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. लोगों ने मां मनसा से अपने और अपने परिवार के लिए सुख- समृद्धि कि कामना की. रविवार के ब्रम्हमुहूर्त में मां मनसा के सामने बलि दी जाएगी .वहीं मां मनसा पूजा को लेकर क्षेत्र के फल- फूल की दुकाने गुलजार रही और पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में डूबा हुआ नजर आया. कांड्रा बाँधकुली बड़ामेंड में भक्तों की भीड़ अधिक देखने को मिली. वहीं इस बीच कैलाश महतो और समाजसेवी लाल बाबू महतो ने बताया कि बड़ामेंड में मां मनसा की पूजा कई पीढ़ियों से चलती आ रही है. इसे श्रद्धालु बड़ी मनसा मां के नाम से भी जानते हैं. वही कांड्रा बस्ती बाँधकुली में कैलाश महतो, श्याम कालिंदी, आनंद रजक, प्रदीप गोराई, राशु दास, विष्णु गोराई समेत आसपास के कई घरों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की जाती है वही कांड्रा आजाद बस्ती में सुनील मंडल,कालिपदो कालिंदी के यहाँ मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से मां मनसा की पूजा की जाती है.

इनके यहां भी मनसा की पूजा कई दशकों से की जा रही है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी मां मनसा की पूजा करता है मां उनकी सदैव रक्षा करती है और उसे सर्पदंश से बचाती है ,आपको बताते चलें कि कांड्रा में रहने वाले लोगों के रिश्तेदार भी दूर-दराज से मां मनसा की पूजा करने आते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने की इच्छा माँ के सामने जताते हैंवहीं मौके पर मुख्यरूप से कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी लाल बाबू महतो, रंजीत मोदक, कांड्रा पांचायत के पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह, चन्दन कुमार दे समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपस्थित थे
