
संचार भारत न्यूज़ संवाददाता, नोवामुंडी।
नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील परिसर के सेंटर कैंप में मां मनसा पूजा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। पूजा को लेकर सेंटर कैंप पूरी तरह श्रद्धा और आस्था के रंग में डूबा नजर आया। मां मनसा के जयकारों, मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा परिसर देर तक गूंजता रहा।
पूजा के मुख्य पुजारी जय गुरूम रितेश लाल के नेतृत्व में मां मनसा की पूजा-अर्चना विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई गई। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका और सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर गुरुम चंदनपुरी, सौरभ सैंडल, अनुज सुंडी, ओम बहादुर और सूरज गोप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां मनसा के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ने पूरे आयोजन को और भव्य बना दिया।

पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां मनसा की आराधना कर परिवार और समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। पूजा के समापन के बाद भी सेंटर कैंप का माहौल देर तक मां के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा।
