
आद्रा, पश्चिम बंगाल। सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए आगामी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को आद्रा साहेब बांध पार्क, पश्चिम बंगाल में ‘इन्फ्लुएंसर मिलन मेला’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन में सरायकेला जिले के चर्चित सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दोनों लगातार फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने तथा नए क्रिएटर्स को सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे हैं।बताया गया कि सरायकेला जिले में पहली बार चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार ने 17 मई को कांड्रा में फेसबुक मीटअप का आयोजन कराया था। इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में फेसबुक क्रिएटर्स शामिल हुए थे। कार्यक्रम में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई थी।
इसके बाद 19 जुलाई को गम्हरिया प्रखंड के सातबोहनी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वहीं, पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट में भी चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार के प्रयासों से सरायकेला जिले के कई लोगों को फेसबुक मोनेटाइजेशन से संबंधित टूल और सुविधाओं की जानकारी मिली है, जिससे वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी कमाई की दिशा में आगे बढ़ सके हैं। अब पश्चिम बंगाल के आद्रा डिवीजन स्थित साहेब बांध पार्क में आयोजित होने वाले इस इन्फ्लुएंसर मिलन मेले में दोनों की मौजूदगी सरायकेला जिले के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है। कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से पश्चिम बंगाल के चर्चित सुपरस्टार बाबूराव के आमंत्रण पर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार इस आयोजन में शामिल होंगे। सोशल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सक्रिय चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार सरायकेला जिले का नाम जिले से बाहर भी रोशन कर रहे हैं। आद्रा में होने वाला यह मिलन मेला सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और नई संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
