
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप वर्मा जी को भाजपा में राष्ट्रीय मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सोनारी मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे झारखंड के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया।इसी खुशी में भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी स्थित अटल चौक पर लड्डू वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने कहा कि “प्रदीप वर्मा जी को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उनके सांगठनिक अनुभव और समर्पण का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा।हम सभी उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हैं।

डाक्टर जटाशंकर पांडेय जी ने अपने संबोधन कहा उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व हमेशा समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहा है। प्रदीप वर्मा जी को मिली यह जिम्मेदारी झारखंड के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।इस अवसर पर भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, महामंत्री सतेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, मंत्री विकास साहू, अशोक सिंह, बिराज दै, काजल मुखार्जी, राजू सेन, भोला साहू, पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्रा, परितोष बोस, अभिषेक कुमार, शंकर सिंह, रासबिहारी प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
