गोलमुरी की बदहाल यातायात व्यवस्था पर 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल करेंगे अप्पू तिवारीजमशेदपुर: गोलमुरी क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े बड़े वाहनों, सड़क पर बने गड्ढों एवं लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने यातायात विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है।अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी क्षेत्र में सड़क किनारे बड़े वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। इसके साथ ही कई स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति एवं गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और आम राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। विशेषकर रात के समय बिना पर्याप्त रिफ्लेक्टर एवं संकेतक के खड़े भारी वाहनों से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को सूचना एवं शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद यदि प्रशासन गंभीर नहीं होता है तो यह आम जनता की सुरक्षा के प्रति चिंता का विषय है।अप्पू तिवारी ने प्रशासन से मांग की कि गोलमुरी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए, नो-पार्किंग जोन को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर उसका कड़ाई से पालन कराया जाए, बड़े वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की जाए तथा सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग, रोड साइन, रिफ्लेक्टर एवं पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि पीक आवर में विशेष यातायात निगरानी की जाए तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर नियमित चालान एवं आवश्यकतानुसार टोइंग की कार्रवाई की जाए। साथ ही पूर्व में हुई दुर्घटनाओं का अध्ययन कर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए।48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़तालअप्पू तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन को इस जनसमस्या के समाधान के लिए 48 घंटे का समय दिया जा रहा है। यदि 48 घंटे के भीतर गोलमुरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, अव्यवस्थित भारी वाहनों की पार्किंग एवं सड़क की खराब स्थिति को लेकर प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो वे 48 घंटे बाद दोपहर 12 बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा। प्रशासन समय रहते मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि किसी निर्दोष नागरिक को अपनी जान न गंवानी पड़े।अप्पू तिवारीआजसू जिला प्रवक्तापूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुरजमशेदपुर: गोलमुरी क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े बड़े वाहनों, सड़क पर बने गड्ढों एवं लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने यातायात विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है।अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी क्षेत्र में सड़क किनारे बड़े वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। इसके साथ ही कई स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति एवं गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और आम राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। विशेषकर रात के समय बिना पर्याप्त रिफ्लेक्टर एवं संकेतक के खड़े भारी वाहनों से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को सूचना एवं शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद यदि प्रशासन गंभीर नहीं होता है तो यह आम जनता की सुरक्षा के प्रति चिंता का विषय है।अप्पू तिवारी ने प्रशासन से मांग की कि गोलमुरी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए, नो-पार्किंग जोन को स्पष्ट रूप से चिन्हित कर उसका कड़ाई से पालन कराया जाए, बड़े वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की जाए तथा सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग, रोड साइन, रिफ्लेक्टर एवं पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि पीक आवर में विशेष यातायात निगरानी की जाए तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर नियमित चालान एवं आवश्यकतानुसार टोइंग की कार्रवाई की जाए। साथ ही पूर्व में हुई दुर्घटनाओं का अध्ययन कर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए।
48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो भूख हड़ताल

अप्पू तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन को इस जनसमस्या के समाधान के लिए 48 घंटे का समय दिया जा रहा है। यदि 48 घंटे के भीतर गोलमुरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, अव्यवस्थित भारी वाहनों की पार्किंग एवं सड़क की खराब स्थिति को लेकर प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो वे 48 घंटे बाद दोपहर 12 बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा। प्रशासन समय रहते मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि किसी निर्दोष नागरिक को अपनी जान न गंवानी पड़े।
