
ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर NEET-2026 में सफल 30 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “डॉक्टर ही अपनी निस्वार्थ सेवा के द्वारा इंसानियत की मिसाल बन सकते हैं।” उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में अच्छे, संवेदनशील, जिम्मेदार एवं सेवाभावी डॉक्टर बनकर समाज और मानवता की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. परवेज आलम, रेड क्रॉस के सचिव श्री विजय सिंह, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के संरक्षक एवं अहसिन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक श्री आसिफ महमूद सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करीम सिटी कॉलेज की मास कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने किया। मुख्तार आलम खान एवं मातिनुल हक अंसारी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिए विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निधि श्रीवास्तव, बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर मातिनुल हक अंसारी एवं समाज सेवी अजीज हसन को मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, शाहिद परवेज, सोहेल अख्तर, नादिर खान, ताहिर हुसैन, अयूब अली, जीशान अहमद, मीडिया इंचार्ज सैयद साजिद परवेज, मासूम खान, सिद्दीक अली, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, एवं मोहम्मद अशफाक सहित अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समारोह में डॉ. मोहम्मद जकारिया, एडवोकेट हमीद रजा खान, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, प्रो. आलय अली, डॉक्टर जहांजेब आलम खान, नासिर खान, आजादनगर थाना प्रभारी श्री चंदन कुमार, राधेश्याम, मनोज कुमार, सुश्रिता रॉय, डॉ. जुही सीजर, सफी अहमद सफो, रियाज़ शरीफ, राजी नौशाद, हाजी जमील असगर, हाफिज वसीमुल्लाह, राजिया नौशाद अलीमुद्दीन गुलरेज आयुब रिजवान अहमद समेत अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफल मेडिकल करियर तथा समाज एवं मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
