
चांडिल अनुमंडल के चांडिल प्रखंड अंतर्गत रसुनिया गांव के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी शुभोजीत महतो ने अपनी शानदार कप्तानी और खेल प्रतिभा के दम पर Xavier School, Gamharia की Under-14 टीम को पहली बार Inter Jesuit Competition का चैंपियन बनाया।

शुभोजीत महतो की कप्तानी में Xavier School, Gamharia ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः St. Xavier, Basahatu, St. Thomas, Gandeydungri, Loyola School, Rerura को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने Xavier School, Dholabani को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस शानदार उपलब्धि में शुभोजीत महतो के नेतृत्व और ऑलराउंड प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें Player of the Tournament और Best Tackle Player के सम्मान से भी नवाजा गया।
खास बात यह है कि शुभोजीत महतो फुटबॉल के साथ-साथ क्रिकेट के भी एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं। उन्होंने Under-14 स्तर पर JSCA District, Seraikela-Kharsawan की टीम का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। कम उम्र में दो अलग-अलग खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना उनकी बहुमुखी खेल प्रतिभा को दर्शाता है।
शुभोजीत महतो की इस उपलब्धि से रसुनिया गांव, चांडिल प्रखंड और पूरे चांडिल अनुमंडल में खुशी का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह उपलब्धि न केवल शुभोजीत महतो और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए भी प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
