
स्वतंत्रता दिवस पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुण्डी के भैया बहनों ने प्रातः प्रभात फेरी निकाली इसके पश्चात् विद्यालय में स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के माननीय सचिव श्रीमान चितरंजन बेहरा माननीय सह सचिव श्रीमती पूनम देवी कोषाध्यक्ष श्रीमती मालती लागुरी एवं अभिभावक स्वरुप श्रीमान रामस्वरुप पोद्दार तथा स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा पालित गुरु मां के करकमलों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात् गुरु मां (अध्यक्ष) द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान से झंडे को सलामी दी गई।


भैया बहनों ने बैंड एवं परेड कर झंडे एवं अध्यक्ष को सलामी दी।कार्यक्रम में आगे नन्हें भैया बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें देशभक्ति गीत एवं नृत्य शामिल था जो अत्यंत मनमोहक था। भैया बहनों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।स्वतंत्रता दिवस पर गुरु मां ने भैया बहनों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ जिसके पीछे कई क्रांतिकारियों का बलिदान छिपा है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर देश को स्वतंत्र कराना जरुरी समझा। हमें उन शहीदों को नहीं भूलना चाहिए जिनके कारण आज हम सभी आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं।आशीष वचन देते हुए हमारे अभिभावक स्वरुप श्रीमान रामस्वरुप पोद्दार जी ने कहा कि यह देश भावी पीढ़ी का है और उन्हें इस देश की संस्कृति को आगे बढ़ाना है।


बच्चों को हमारे वीर जवानों की शहादत को नमन करना चाहिए।अंत में वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन बहन आराध्या ठाकुर ने किया।अंत में प्रसाद वितरण किया गया फिर भैया बहन घर की ओर प्रस्थान किए।


कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी भैया बहन एवं आचार्य दीदी जी टिस्को द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने हेतु स्टेडियम की ओर प्रस्थान किए।



इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के भैया बहनों ने परेड, देशभक्ति गीत एवं खुदीराम बोस पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए। कार्यक्रम प्रस्तुति की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
