
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के अध्यक्ष, महान क्रिकेटर कपिल देव मुख्य अतिथि के रूप में कांड्रा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कपिल देव सबसे पहले कांड्रा स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (Adhunik Power & Natural Resources Ltd.) पहुंचे। वहाँ आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात वे सीधे डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब, पदमपुर (बालीडीह) कांड्रा मोड़ पहुंचे।

क्लब पहुंचने पर मुख्य अतिथि कपिल देव का भव्य स्वागत किया गया। डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब के अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने खेल जगत की इस महान हस्ती को अंग वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। महान क्रिकेटर को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा गया।

गौरतलब है कि डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब, पदमपुर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य ‘दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन और कार्यक्रम को सफल बनाने में डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब की पूरी कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि: कपिल देव,आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के महेश अग्रवाल,

घनेश्याम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, सीईओ अरुण मिश्रा, डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब, पदमपु अध्यक्ष: कृष्णा बास्के,सचिव: दिकू किस्कू
सह सचिव: इन्द्रो मुर्मू,कोषाध्यक्ष: बीरधान बास्के, खेलाराम हेंब्रम समेत मौके पर इस मौके पर पूर्व प्रमुख रामदास टुडू , समाजसेवी गोरखा हांसदा, सोनाराम मार्डी, सोनाराम मुर्मू, बहादुर टुडू इत्यादि लोग उपस्थित थे
