
प्रतिनिधि, गम्हरिया : राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सह टीकर निवासी गजानंद साहू ने दो व्यक्तियों पर ईंट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए ईचागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।श्री साहू ने बताया कि उन्होंने अपने निर्माण कार्य के लिए ईंटें मंगवाकर गिराई थीं। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने पूर्व में भी वाहन चालक को धमकाकर ईंट न गिराने की चेतावनी दी थी। इसी रंजिश के तहत बीते 24 जुलाई को उनकी एक ट्रक ईंट चोरी कर ली गई।श्री साहू का आरोप है कि रंगदारी न देने के कारण ही उन्हें इस तरह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा और संरक्षण की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी), डीआईजी समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।
