
संवाददाता, नोवामुंडी
टाटा स्टील कैंपस स्थित सेंट मैरी स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर करीब 500 मीटर तक सड़क की खराब स्थिति ने स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है.बारिश होते ही यह समस्या आम हो जाती है.सड़क पर पानी जमा होने और गड्ढों के कारण बच्चों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.कई छात्रों के जूते-मोजे भीग जाते हैं, वहीं फिसलने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है

.स्कूल आने-जाने के समय मुख्य द्वार पर जलजमाव से अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
