
संवाददाता, नोवामुंडी
, श्रम कल्याण संगठन, बड़ाजामदा द्वारा संचालित छात्रवृत्ति जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान के दूसरे दिन शनिवार को सेंट मेरी स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया.विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में खदान श्रमिकों के 50 पात्र छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर फाइनेंशियल असिस्टेंस फॉर वार्ड्स ऑफ माइंस वर्कर्स योजना के तहत पंजीकृत किया गया.अधिकारियों ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तथा पोस्ट-मैट्रिक के लिए 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है

.अभियान के तहत 28 जुलाई को नोवामुंडी कॉलेज और 31 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर में भी पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे.दो दिनों में अब तक कुल 85 पात्र छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जा चुका है.शिविर में कल्याण प्रशासक उदय शंकर, सेंट मेरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर करुणा, अन्य अधिकारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे
