
संवाददाता, नोवामुंडी
झारखण्ड सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल वितरण योजना के तहत नोवामुंडी प्रखंड परिसर में प्रखंड के सात विद्यालयों के आठवीं कक्षा में अध्ययनरत 151 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया.साइकिलों का वितरण प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, बीपीओ सुधीर कुमार शर्मा तथा एलईओ संदीप बैठा ने संयुक्त रूप से किया.अधिकारियों ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है.साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे.इस अवसर पर सभी संबंधित विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
