
संवाददात, नोवामुंडी
आज सुबह करीब 9:30 बजे, उलीबुरु (बड़ाजामदा) निवासी सतीश मुंडा नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कुटिंगता चौक के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों के अनुसार .उनकी बाइक का डिस्क ब्रेक अचानक लग जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए
घटना की सूचना तुरंत नोवामुंडी थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए टाटा स्टील ( टीस्को) अस्पताल की एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा.
घायल सतीश मुंडा को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है.दुर्घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं
