
सुपरस्टार बाबूराव के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे सरायकेला के प्रसिद्ध सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार; शूटिंग लोकेशन पर मिलकर दी हार्दिक शुभकामनाएं
चांडिल (सरायकेला-खरसावां): पश्चिम बंगाल के जाने-माने सुपरस्टार बाबूराव इन दिनों झारखंड के चांडिल की खूबसूरत वादियों में अपने नए बांग्ला एल्बम की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ महीने पहले शूट हुआ उनका पॉपुलर सॉन्ग “Behan Young Dekhacho” दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था और यह गाना इस समय भी सोशल मीडिया व यूट्यूब पर ज़बरदस्त ट्रेंड कर रहा है।

ग्रामीण जीवन और खेती-बाड़ी पर आधारित है थीम
सुपरस्टार बाबूराव ने शूटिंग के दौरान बताया कि यह नया बांग्ला एल्बम पूरी तरह से ग्रामीण जीवन, किसानों की मेहनत और खेती-बाड़ी से संबंधित है, जो जल्द ही रिलीज़ होगा। चांडिल की हसीन वादियों में इसकी शूटिंग काफी ज़ोरों-शोरों से चल रही है। इस एल्बम में जमशेदपुर (कदमा) की प्रतिभाशाली अभिनेत्री मोनिका सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं।

शूटिंग के दौरान कई हस्तियां रहीं मौजूद
शूटिंग के सिलसिले में सरायकेला जिले के प्रसिद्ध सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे और प्रदीप कुमार को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जानकारी के अनुसार, लोकेशन पर एक साथ दो अलग-अलग एल्बम की शूटिंग पूरी की गई।

इस दौरान एल्बम के मुख्य अभिनेता बाबूराव, अभिनेत्री मोनिका सिंह, निर्देशक उदय सिंह, प्रोड्यूसर रतन महतो और कैमरामैन यश महाली मौजूद थे। वहीं, शूटिंग को सफल बनाने में सहयोगी जगदीश महतो, मनीष गोरई और समाजसेवी भरत मंडल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
