
प्रतिनिधि, नोवामुंडी खदान श्रमिकों के आश्रित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नोवामुंडी स्थित सेंट मैरी स्कूल में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.शिविर में वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर उदयशंकर कुमार अपने अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे

उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal – NSP) के माध्यम से उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया.शिविर के दौरान पात्र विद्यार्थियों का मौके पर ही राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण किया गया.इस अवसर पर कुल 25 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक नामांकन किया गया,

जिससे वे छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ सके.विद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता एवं नामांकन शिविर विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया.
