
प्रतिनिधि, नोवामुंडी
नोवामुंडी स्थित मां मनसा मंदिर परिसर में मां बिपत्तारिणी की पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी निलेश ठक्कर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मां की विशेष पूजा-अर्चना कराई गई।पूजा का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे हुआ, जो दोपहर 2:00 बजे विधिवत समापन के साथ संपन्न हुआ। पूजा की समाप्ति के उपरांत मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान अनीश ठक्कर, पूजा देवी, अंजली नाग, मनीषा सरदार, दीपिका पान, जयश्री हेस्सा, रीता सामंत, मिताली ठक्कर, विनीता शर्मा, उषा सिंकू, जय तारा पान, सुलोचना पान, प्रियंका देवी, तुलसी देवी, नंदिनी बेहरा, लक्ष्मी गोप, अंजलि गोप, मीरा देवी, अनीता गोप, रेनू शामनता, पूनम करुवा, उमेश लोहार, गणेश नाग, सुमित बारीक, गोपाल लोहार एवं राजकुमार पोद्दार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
