
गम्हरिया (सरायेकेला खरसावाँ):
क्षेत्र के डिजिटल क्रिएटर्स और सोशल मीडिया प्रेमियों को एक बेहतर मंच देने के उद्देश्य से आगामी 19 जुलाई 2026, रविवार को गम्हरिया के जगन्नाथपुर स्थित बोलाईडी काली मंदिर प्रांगण में एक भव्य ‘फेसबुक मीटअप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा।
इस विशेष मीटअप का आयोजन मुख्य रूप से राखी महतो, सरिता महतो, सुखराम महतो और श्याम नारायण की टीम द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार एवं चंदन कुमार दे उपस्थित रहेंगे। दोनों विशेषज्ञ वहाँ मौजूद युवाओं और उभरते हुए डिजिटल क्रिएटर्स को सोशल मीडिया पर तेजी से ग्रो करने और अपनी एक अलग पहचान बनाने के गुर सिखाएंगे।

तकनीकी समस्याओं का मौके पर समाधान और फ्री फोटोशूट:
आयोजक टीम (राखी, सरिता, सुखराम और श्याम) ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए पूरी तरह से निःशुल्क (फ्री) रखा गया है। मीटअप के दौरान नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वीडियो कोलैबोरेशन और विशेष फोटोशूट की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही, फेसबुक प्रोफाइल या पेज की रीच कम होने, हैकिंग या किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी व सेटिंग्स से जुड़ी समस्याओं का निवारण विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही किया जाएगा।
स्थानीय हुनर को आगे बढ़ाने की कोशिश:
इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार और चंदन कुमार दे ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं के भीतर कमाल का हुनर है। इस मीटअप के माध्यम से सभी क्रिएटर्स को एक-दूसरे के साथ नेटवर्क बनाने और आगे बढ़ने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा। आयोजकों ने सरायेकेला खरसावाँ, जमशेदपुर और आसपास के तमाम फेसबुक यूजर्स और व्लॉगर्स से रविवार को भारी संख्या में पहुँचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
