
जमशेदपुर। शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी महेश सिंघानिया की धर्मपत्नी स्वर्गीय मधु सिंघानिया के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आयोजित इस शोकसभा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय मधु सिंघानिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय मधु सिंघानिया के सरल, सौम्य और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और परिवार के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से केदारनाथ जैसुका, चंद्र किशोर सिंघानिया, महेश सिंघानिया, रमेश सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, निर्मल काबरा, संजय पलसानिया, दीपक भालोटिया, विश्वनाथ माहेश्वरी, अशोक मोदी, पवन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, भारत भूषण अग्रवाल, विनोद मित्तल, राजकुमार दोदराजका, मानव केड़िया, अभिषेक अग्रवाल, गोल्डी, लिपू शर्मा, उमेश खिरवाल, सत्यनारायण मुन्ना अग्रवाल, राजेश गढ़वाल, अनिल गोयल, उत्तम नरेड़ी, प्रदीप मित्तल, सुशील खीरवाल, पंकज छावछरिया, मनोज पलसानिया, देवाशीष चौधरी, नरेश अग्रवाल, गोविंद देबूका, पवन शारदा, नितेश धूत, कैलाश शर्मा, लाला गढ़वाल, लाला जोशी, अजय चौधरी, दिलीप रिंगसिया, रत्नाकर खेतान, दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संदीप सुल्तानिया, प्रकाश पसारी, अरुण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बबलू मिनी अग्रवाल, मोहित मुनका, राहुल चौधरी, विमल अग्रवाल, विनोद शर्मा, ममता गोयल, पूजा अग्रवाल, सोनी पोद्दार, मीना अग्रवाल, सविता खेतान, जुगल शर्मा, रामजी पारीक, प्रहलाद अग्रवाल, अशोक चौधरी, विश्वनाथ नरेड़ी, मुरारी अग्रवाल, अमित पोद्दार, अशोक गोयल, संतोष अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, सरवन देबूका, विश्वनाथ शर्मा, मंटू अग्रवाल, दीपक चेतानी, विकास भालोटिया, गणेश भालोटिया तथा महावीर मोदी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
