
सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आर.टी.सी. पब्लिक स्कूल, अंगड़ा, रांची परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन तथा महिलाओं, छात्राओं एवं युवाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने की। बैठक में उपाध्यक्ष नज़र हुसैन, महासचिव महादेव गोप, संयुक्त सचिव पप्पू कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष नरेंद्र नाथ महतो तथा कार्यकारिणी सदस्य नकुल यादव एवं मुकेश रविदास उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता अभियान, कार्यशालाएँ तथा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा आत्मरक्षा कौशल का विकास हो सके।सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को राज्य के प्रत्येक जिले तक पहुँचाने तथा आत्मरक्षा को जन-जागरूकता का अभियान बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा एवं सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
