
जमशेदपुर । झारखंड क्षत्रिय संघ की एक बैठक बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में संतोष सिंह के आवास पर हुई। इस बैठक में झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह, कविता परमार, मंजू सिंह, प्रमोद सिंह, वाईपी सिंह तथा अशोक सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर संतोष सिंह को सर्वसम्मति से बर्मामाइंस इकाई झारखंड क्षत्रिय संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर संरक्षक धर्मेंद्र सिंह उर्फ बम भोला सिंह, संरक्षक सत्येंद्र सिंह अधिवक्ता, महामंत्री शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जोगिंदर सिंह उर्फ जोगी, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नॉलेज सिंह, सचिव संजय सिंह, अनमोल सिंह, रमन सिंह, प्रकाश सिंह उपेंद्र सिंह, सहसचिव राजीव सिंह उर्फ मुन्ना, अशोक सिंह, राज किशोर सिंह, राजीव सिंह, कोषाध्यक्ष जयनंदन सिंह, प्रेस प्रभारी चंद्र बदन सिंह, अमित सिंह उपस्थित थे।
