
बराजामदा: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बराजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अंतर्गत नाइट ब्लड सर्वे (NBS) अभियान का शुभारंभ किया गया। चिकित्सा प्रभारी (MOIC) की अध्यक्षता में शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों के रक्त के नमूने एकत्र कर माइक्रोफाइलेरिया संक्रमितों की पहचान करना और उनका समय पर इलाज सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सर्वे में सहयोग कर फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग, पिरामल फाउंडेशन और सिनी (CINI) के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में पिरामल टीम से डिस्ट्रिक्ट लीड शारदा, सुरजीत, दिनेश्वर प्रधान, गोविंद दास और सिनी के अभिषेक कुमार उपस्थित थे। अभियान को सफल बनाने में वीबीडी इंचार्ज, एमपीडब्ल्यू, सहिया दीदी और स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
