
जगन्नाथपुर: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के सभापति व मानिका विधायक श्री रामचंद्र सिंह एवं समिति सदस्य व सिंदरी विधायक श्री चंद्र देव महतो का पश्चिमी सिंहभूम दौरे के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। नोवामुंडी से लौटने के क्रम में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में उप मुख्य सचेतक सह जगन्नाथपुर विधायक श्री सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, मंजीत प्रधान, रघुनाथ राउत, रंजन गोप, आफताब आलम, मथुरा लागूरी, मुजाहिद हुसैन, इकबाल अहमद, रंजीत गगराई, रोशन पान, हरीश पान, सरफराज आलम,

लोकनाथ पान, प्रदीप प्रधान, संतोष नाग मुंडा, मोरन सिंह केराई, साबित्री जेराई, सानमती सिंकु, बेलमती बोबोंगा, परिता हेम्ब्रम, सरस्वती हेम्ब्रम, विजय गुप्ता, जीतेंद्र पान, पप्पू अहमद, शमशाद आलम और मंगल सिंह लागुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
