
काण्ड्रा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काण्ड्रा एसकेजी कॉलोनी में मां विपततारिणी की पूजा आगामी 21 जुलाई 2026 को बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। पूजा के सफल आयोजन को लेकर आज काण्ड्रा बस्ती में चंदन कुमार दे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पूजा की तैयारियों, विधि-विधान और श्रद्धालुओं की व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए दे परिवार के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

इस बैठक में मुख्य रूप से उत्तम दे, गुरुपद दे, सुधांशु दे, अजय दे, चंडी दे, चन्दन कुमार दे, संपद दे, दोलन दे, गौतम कुमार दे, दीपक दे, शुभम दे, पिंटू दे एवं समस्त दे परिवार के लोग उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान को गरिमामय ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया और क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से पूजा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की।
