
नोवामुंडी: धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के साथ नोवामुंडी दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा, भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी और पंचमुखी हनुमान की प्रतिमाओं की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान सिंहासन प्रतिष्ठा, राज पूजा और अभिषेक जैसे अनुष्ठान किए गए। शाम 7 बजे पट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विशेष आकर्षण: मंदिर परिसर में नोवामुंडी बाजार के सचिन करणे द्वारा अर्पित की गई 6 फीट लंबी साइकिल ब्रांड की अगरबत्ती श्रद्धालुओं के बीच विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसकी सुगंध से पूरा परिसर महक रहा है।

कल होगा समापन और महाप्रसाद वितरण:
समिति के राजू प्रसाद ने बताया कि सोमवार को पंचक्रमशाला प्रवेश, महारुद्राभिषेक, चंडी यज्ञ, पूर्णाहुति और महाआरती के साथ इस पांच दिवसीय महोत्सव का समापन होगा। दोपहर 1 बजे से सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने सभी भक्तों से मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
