
जमशेदपुर। टाटा समूह के एथनिक परिधान ब्रांड तनाएरा ने अपनी बहुप्रतीक्षित सीज़न सेल की घोषणा की है। 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई इस सेल के तहत ग्राहकों को हाथ से बुनी साड़ियों और अन्य पारंपरिक परिधानों पर आकर्षक छूट का लाभ मिलेगा। सेल के दौरान चुनिंदा हाथ से बनी साड़ियों पर 40 प्रतिशत तक तथा कुर्ता एवं कुर्ता सेट पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ग्राहक इन विशेष ऑफर्स का लाभ तनाएरा के ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन स्टोर से भी उठा सकते हैं। कंपनी ने बताया कि सेल के पहले पांच दिनों के दौरान तनाएरा के सदस्यों (मेंबर्स) को नियमित छूट के अलावा अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट भी मिलेगी। यह सेल शादी-विवाह, त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों के लिए सदाबहार एवं आकर्षक परिधानों की खरीदारी का बेहतरीन अवसर लेकर आई है। तनाएरा के प्रतिनिधि सोमप्रभ कुमार सिंह ने कहा कि तनाएरा की प्रत्येक रचना भारत की समृद्ध वस्त्र एवं हस्तकरघा परंपरा से प्रेरित है और इसे प्रामाणिकता तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस सीज़न सेल के माध्यम से ग्राहकों को हाथ से बनी साड़ियों और परिधानों के विशेष संग्रह को देखने और चुनने का अवसर मिलेगा, जो भारतीय शिल्पकला और कालातीत शैली का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। ग्राहक अपने नज़दीकी तनाएरा स्टोर पर जाकर या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदारी कर इन विशेष ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
