
जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में 26 वाँ जिला योग प्रतियोगिता पूर्वी सिंहभूम जिला योग संघ की ओर से शानदार तरीके से आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 20 स्कूल से लगभग ढाई सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपस्थित थे। वही दूसरे सम्मान समारोह सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर डीपी शुक्ला, विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह राणा, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार दे, रघुवंश मणि सिंह, वैशाली कर्मकार, श्याम मिश्रा, राज सिंह, सचिव पप्पू शुक्ला आदि उपस्थित थे।साहब बने योग श्री और योग सुंदरी बनी शैल कुमारीबच्चों को किया गया सम्मानित इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपांशु को योग ज्योति से सम्मानित किया। वही शैल कुमारी को योग सुंदरी और साहब को योग श्री से सम्मानित किया।
