
प्रतिनिधि,: नोवामुंडी में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है। शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण ‘नो पेट्रोल-नो डीजल’ के बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नोवामुंडी बाजार के स्टेशन रोड स्थित भारत पेट्रोलियम के रतन लाल पेट्रोल पंप तथा नोवामुंडी बस्ती स्थित नीलावती पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं होने से दिनभर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। कई लोग ईंधन की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए।इस बीच संधू पेट्रोल पंप लोगों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है।

शहर के अन्य पंपों पर ईंधन खत्म होने के बावजूद यहां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति जारी है, जिससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिल रही है।लगातार दूसरी बार उत्पन्न हुए इस ईंधन संकट ने स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग और तेल कंपनियां जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और दैनिक जीवन प्रभावित न हो।
