
जमशेदपुर,सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी एवं ब्राह्मण समाज( वशिष्ठ सेवा शौर्य समिति) के संरक्षक द्वय डॉक्टर दिलीप ओझा एवं मुन्ना चौबे ने 3 जुलाई 2026 को हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या एवं राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा द्वारा आहूत #जमशेदपुर_बंद_का_समर्थन_किया है।सवर्ण महासंघ फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी डी त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि

जिस तरह से पुलिस कानून व्यवस्था को बनाएं रखने में विफल हुई हैं उससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही हैं। हिमांशु सिंह की पुलिस अभिरक्षा में हत्या आम लोगों के लिए पुलिस पर विश्वास को खत्म कर दिया हैं।जबकि दूसरी ओर शहर में चापड़ संस्कृति और चेन छिनतई तो कुकुरमुत्ते की तरह अपने जड़ जमाये जा रही हैं।झारखंड की भाजपा सरकार अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है ।और अपने कुकर्मों का बोझ उन्हीं पुलिस कर्मियों पर डाल कर बचाना चाह रही हैं जिनको अपना वसूली का टूल किट बना कर रखा हैं।पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करने में यदि विफल हैं

तो इसके पीछे राज्य सरकार की गलत नीतियां और उसकी इच्छा शक्ति में कमी सबसे बड़ा कारण हैं ।वही राज्य सरकार अपराधियों, भू- माफियाओं और नशा को संरक्षण दे कर धन उगाही का माध्यम बना चुकी हैं।और यही कारण हैं कि सरकार राज्य की सुरक्षा और विकास के हर क्षेत्र में विफल साबित हुई हैं। डॉक्टर दिलीप ओझा एवं मुन्ना चौबे ने जोर देकर कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं समुचित न्याय के साथ ही पीड़ित हिमांशु के परिवार को सरकार मुवावजा एवं पत्नी को सरकारी नौकरी दे ।अन्यथा आक्रोश सरकार को निगल जाएगा।
