
नोवामुंडी में पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर टिस्को अस्पताल में 0 से 5 वर्ष तक के 177 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। सुबह 9 बजे से बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे और कतारबद्ध होकर उन्हें पोलियो की दवा पिलाई। संग्रामसाई एवं आसपास के क्षेत्रों के बच्चों के लिए अस्पताल सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष पोलियो बूथ बनाए गए। अभियान के दौरान माताओं में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिली। इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. अरुण, डॉ. उमंग, सिस्टर सुजाता, सिस्टर मलिन, सिस्टर रवीना, सुपरवाइजर मंजू दास तथा स्वास्थ्यकर्मी भीम, रोशन सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।
