
प्रतिनिधि, नोवामुंडीनोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत नोवामुंडी बस्ती पंचायत में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का शनिवार को एलआरडीसी अनीता केरकेट्टा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लिया।इस अवसर पर नोवामुंडी के बीडीओ पप्पू रजक भी उपस्थित रहे। एलआरडीसी ने पंचायत सचिव एवं मुखिया से सौंदर्यीकरण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और अब तक हुए कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।निरीक्षण के दौरान एलआरडीसी अनीता केरकेट्टा ने चल रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि पंचायत का सौंदर्यीकरण समय पर पूर्ण हो सके और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान पंचायत से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी जारी रहेगी, ताकि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जा सके।
